राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक-युवती के बीच झगड़ा हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक युवक-युवती ने एक दूसरे पर चाकू से हमला किया है। दोनों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के क्लेमेंनटाइन कृष्णा विहार में हुई है। जहां निवासी युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें दून अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकिस्तकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
इस घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची है। घटना की जानकारी प्राप्त की जा रही है। बताया गया कि युवती के गले और युवक के हाथ में चाकू लगा है। अस्पताल में दोनों की सर्जरी की जा रही है। फिलहाल, युवक-युवती खतरे से बाहर बताए गए है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।