देहरादून पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

देहरादून के पासपोर्ट ऑफिस में उस समय हड़कंप मच गया जब ई-मेल में कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे परिसर को खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

घटना सोमवार देर शाम की है। देहरादून पासपोर्ट ऑफिस को ई-मेल में बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देश पर तुरंत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोजल स्क्वाड ने कमान संभाली।

पुलिस की ओर से पूरे परिसर को खाली कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान मौके से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। फिलहाल पुलिस की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साइबर ट्रैकिंग कर आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *