प्राथमिक शिक्षा निदेशक मारपीट मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस मामले में विधायक उमेश शर्मा काऊ के गनर की एंट्री हो गई है. उमेश शर्मा काऊ के गनर की शिकायत के आधार थाना रायपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें विधायक उमेश शर्मा काऊ के गनर कांस्टेबल सुशील रमोला ने शिकायत दर्ज कराई है कि रायपुर विधायक शनिवार की दोपहर को अपने विधायक क्षेत्र में ननूरखेड़ा शिक्षा निदेशालय आए,इनकी सुरक्षा में पीड़ित सुरक्षाकर्मी कांस्टेबल सुशील रमोला और कांस्टेबल सुधीर बहुगुणा साथ में थे. जिसमें स्थल क्षेत्र में रायपुर में खुले विद्यालय का नाम निशुल्क भूमि दान करने वालों के नाम पर करवाने के लिए अपने दिए पत्र के क्रम में प्रगति पूछने और शासन को भेजे पत्र की प्रति दिखाने और मांगने पर इनके साथ मौजूद लोगों ने शोरगुल करना शुरू कर दिया.
ये प्राय: इनके साथ बैठे रहते हैं. इनके द्वारा शुक्रवार भी भूमिदान करने वाले लोगों से दुर्व्यवहार किया गया. शनिवार को भी इनके एक व्यक्ति ने जिसने हाफ जैकेट पहनी थी ने फोन उठाकर विधायक की तरफ मारा. जिससे हम लोग बीच बचाव करने लगे. फोन विधायक के कंधे से लगकर नीचे गिरा. जिसके बाद वाद विवाद बढ़ गया.
वार्ता होने पर और आपसी बहस होने पर सबकुछ ठीक था. उसका फोन का फेंकना, सरकार और सीएम विरोधी नारे लगाकर भीड़ को उत्तेजित किया. मौजूद लोगों ने बाहर से ताला लगा लगाकर विधायक और हम सुरक्षाकर्मियों को अंदर बंद किया. इस प्रकार इनके द्वारा क्षेत्र के विधायक पर फोन फेंककर मारने व विद्यायक को विधि अनुसार सूचना न देने और लोकसेवक होने के नाते इनके द्वारा पूरा षडयंत्र करके विधि खिलाफ कार्य किया गया.
जानबूझकर लोगों को बुलाकर सरकार विरोधी और विद्यायक विरोधी नारे लगाए गए. उसके बाद भी हम लोग सबको समझाते रहे. इनके लोगों ने कुर्सी फेंकनी शुरू कर दी. जिससे मामला विवादित हो गया. हम लोग बमुश्किल विधायक को बचाते हुए गाड़ी में लेकर चले गए.थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया विधायक के गनर कांस्टेबल सुशील रमोला की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.