दिवंगत अजीत पंवार की अस्थियां हरिद्वार गंगा में विसर्जित, NCP नेता धीरज शर्मा ने पूरी की धार्मिक रस्में

महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पंवार का अस्थि कलश गुरुवार को हरिद्वार पहुंचा। यहां वीआईपी घाट पर विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन किया गया। अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम सादगी के साथ संपन्न हुआ। बताया गया कि इस दौरान घाट पर पवार के परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा था। एनसीपी की यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने सभी धार्मिक रस्में पूरी कीं।

अस्थि कलश को लेकर धीरज शर्मा सहित कई कार्यकर्ता हरिद्वार पहुंचे थे। घाट पर पूजा-अर्चना और अस्थि संस्कार की सभी धार्मिक रस्में पूरी की गईं। अस्थि विसर्जन के दौरान अजीत पंवार के परिवार का कोई भी सदस्य हरिद्वार नहीं पहुंचा। इस अवसर पर केवल एनसीपी के कार्यकर्ता अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल रहे।

वीआईपी घाट पर तीर्थ पुरोहित सुमित, अभिषेक और सचिन ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि संस्कार और विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न कराई।

बता दें कि दिवंगत अजीत पवार की अस्थियां बीते 2 फरवरी को नासिक में गोदावरी नदी में भी विसर्जित की गईं थी। धार्मिक रस्में परिवार की तरफ से पूरी की गईं। अस्थि विसर्जन से पहले कालिदास कला मंदिर में सर्वदलीय शोकसभा आयोजित की गई थी, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *