मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं लोगों की समस्या निराकरण हेतु कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार सचिवालय से लेकर ब्लाक स्तर के सभी कार्यालयों में एक कार्य संस्कृति के तहत कार्य को अंजाम दे रही है साथ ही आम जनमानस के कार्य सुगमता से हों तथा बिचौलियों के द्वारा कार्यप्रणाली को लगाम लगे तथा आमजनमानस के जनता के कार्य लम्बित ना हो।
निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड मण्डी परिषद अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, विकास शर्मा, वीरेन्द्र बिष्ट, अध्यक्ष मण्डी समिति रामनगर राकेश नैनवाल, अमिता लोहनी के साथ ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा आदि उपस्थित थे।