हरिद्वार में चलती कार अचानक बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी

दिल्ली–हरिद्वार हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पतंजलि योगपीठ के पास एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई. कार सवार महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी रोककर तुरंत बाहर छलांग लगाई. जिससे कार सवार महिला की जान बचाई. वहीं, चंद मिनटों में ही कार धू-धू कर जलकर खाक हो गई.

जानकारी के अनुसार, मंगलौर निवासी महिला का पतंजलि योगपीठ के पास मकान निर्माण कार्य चल रहा है. आज बुधवार को वह निर्माण कार्य की देखरेख के लिए कार से बहादराबाद की ओर आ रही थीं. पतंजलि योगपीठ के पास पहुंचते ही कार के इंजन से धुआं उठना शुरू हुआ. देखते ही देखते लपटें फैल गईं. महिला के गाड़ी से कूदते ही मौके पर मौजूद स्थानीय लोग मदद को दौड़े. क्षेत्र के कुछ मुस्लिम युवाओं ने भी आग बुझाने में अहम योगदान दिया. इस बीच पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.

जानकारी देते हुए हरिद्वार के बहादराबाद के शांतरशाह चौकी इंचार्ज खमेंद्र गंगवार बताया की जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस तुरंत सुबह मौके पर पहुंची. आनन फानन में आग को बुझाने का प्रयास किया. फिलहाल शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है.शांतरशाह चौकी इंचार्ज खमेंद्र गंगवार ने बताया इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. महिला को वाहन के जल जाने से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

बता दे गर्मियों में देखा जाता है कि आमतौर पर गाड़ी के गर्म होने की जाने की वजह से टू व्हीलर हो या फिर फोर व्हीलर फोन में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन आज हरिद्वार में मौसम भी सुहाना था. ज्यादा गर्मी नहीं थी. उसके बावजूद भी कार में आग लगना कर के अंदर ही कोई फॉल्ट प्रतीत होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *