केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग में यात्रियों पर लाठी चार्ज हुआ है. यात्री केदारनाथ धाम जाने की मांग कर रहे थे. जिस पर पुलिस ने खराब मौसम का हवाला देकर बैरिकेड लगाकर आगे जाने से मना कर दिया, लेकिन यात्री अपनी जिद पर अड़े रहे. इतना ही नहीं यात्रियों ने बैरिकेड भी तोड़ डाले, जिस पर पुलिस को स्थिति को संभालने के लिए लाठी फटकारी पड़ी.
बता दें कि केदारनाथ धाम जाने के लिए बड़ी संख्या यात्री सीतापुर, सोनप्रयाग पहुंचे हुए हैं, लेकिन मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है. जिस देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर रोक लगाई है. खबर में अपडेट जारी…