डेंगू का मच्छर चढ़ा पहाड़, बागेश्वर जिले में शहर से गांव तक लोग बीमार

उत्तराखंड में बारिश के साथ ही डेंगू के डंक से लोग परेशान हो रहे हैं। चिंता की बात है कि डेंगू का मच्छर अब पहाड़ भी चढ़ गया है।
शहर से लेकर गांव तक लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। डेंगू केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। बागेश्वर जिले में इस साल पहली बार डेंगू बुखार बेकाबू होता जा रहा है।

जिला अस्पताल में बना 10 बेडों का डेंगू वार्ड फुल हो गया है। दो मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अब तक 55 से अधिक मरीज यहां से इलाज कराकर घर जा चुके हैं। अब इलाके में भी डेंगू मच्छर पनपने लगा है। जबकि पहले मैदानी क्षेत्रों की यात्रा से आए लोग ही डेंगू से पीड़ित होते थे।

जिले में इस बार एक महीने से डेंगू बुखार का प्रकोप बना हुआ है। शहर से लेकर गांव तक लोग डेंगू के डंक से बेहाल हैं। नगर के लोग तो जिला अस्पताल में बेहतर उपचार पा रहे हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग वहीं इलाज कराने को मजबूर हैं। प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल में 10 का डेंगू वार्ड बनाया गया है। इन दिनों लगातार भर्ती हो रहे मरीजों से यह वार्ड फुल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *