ऋषिकेश में वेलनेस सेंटर में चल रहे कसीनो में पकड़े गए सभी 32 आरोपियों को पौड़ी सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई है। यह सभी आरोपी के चर्चित मिर्गी रोग विशेषज्ञ आरके गुप्ता के नीरज फॉरेस्ट रिजार्ट में स्थित वेलनेस सेंटर में पकड़े गए थे।शनिवार सुबह 11 बजे लक्ष्मण झूला पुलिस कसीनो से पकड़ी गईं चार महिलाओं समेत सभी 32 आरोपियों को लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए पौड़ी पहुंची। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे सभी आरोपियों काे अदालत में पेश किया गया।अधिवक्ता आशीष जदली ने बताया कि आरोपितों को प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा केशरवानी की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर सभी 32 आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।