बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता का मर्डर, दो सगे भाइयों पर लगा आरोप

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. खटीमा के खेतलसंडा खाम गांव में पिता ने बेटी से हो रही कथित छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों उसकी हत्या कर दी. आरोप दो संगे भाइयों पर लगा है. वारदात के अंजाम देने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक दो सगे भाइयों गांव की एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, जिसका युवती के पिता ने विरोध किया. आरोप है कि इस बात पर दोनों युवकों ने चारपाई की पाटी से युवती से पिता के सिर पर जानलेवा वार किया. गंभीर रूप से घायल युवती के पिता को तत्काल पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वो मूल रूप से यूपी के गोरखपुर जिले के रहने वाले है. उनका परिवार काम के सिलसिले में खेतलसंडा खाम गांव में रह रहे थे. 27 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे वह गांव के सरकारी नल से पानी लेकर घर लौट रही थी. आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी दो सगे भाइयों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी.

पीड़िता के मुताबिक बेटी के साथ छेड़छाड़ होते देख उसके पिता ने दोनों भाइयों को डांटते हुए इसका विरोध किया. इस पर दोनों आरोपियों ने उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान आरोपियों ने चारपाई की पाटी से आरोपियों के पिता पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया.

पीड़िता का कहना है कि इस हमले में उसके पिता के सिर पर गंभीर आई और वो जमीन पर गिर गए. इसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए. घटना के दौरान पीड़िता मां, भाई और चाची भी मौके पर मौजूद थे. उन्होंने भी बीच-बचाव का प्रयास किया था, लेकिन आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी.

पीड़िता के अनुसार उसके परिजन, पिता को घायल अवस्था में खटीमा के उप जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें गोरखपुर एम्स लेकर जा रहे थे, लेकिन सोमवार को सहजनवा के रास्ते में रोहित की मौत हो गई.

कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले में खेतलसंडा खाम निवासी संजय और सुभाष के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्य द्वारा की जा रही है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *