खटीमा में लहराएगा 213 फीट ऊंचा तिरंगा, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहे पर स्थापित किए जा रहे 213 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के स्थल का भूमि पूजन किया. सीएम ने कहा आने वाले समय में यह ध्वज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूमि पूजन के बाद अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और शौर्य की पहचान है.

मुख्यमंत्री ने कहा, हर नागरिक के भीतर देशभक्ति की भावना को जागृत करने वाला यह विशाल ध्वज भविष्य में खटीमा की पहचान का हिस्सा बनेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *