बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार का विरोध, गांधी पार्क में हिंदुओं ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू समाज सहित तमाम अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रविवार को गांधी पार्क में हिंदुओं ने प्रदर्शन किया। सभी धर्मों के संतों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा वसुधैव कुटुंबकम् की भावना रखने वाले भारत देश का हिंदू समाज आज बांग्लादेश के सभी अल्पसंख्यक वर्ग के साथ खड़ा है।

ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में आज बांग्लादेश में हिंदू समाज सहित तमाम अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदुओं ने प्रदर्शन किया। भारत सरकार से मांग की है भारत सरकार से पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *