मसूरी आ रहे हैं तो दें ध्यान, 31 दिसंबर व विंटर लाइन कार्निवाल के लिए ट्रैफिक प्लान जारी

न्यू ईयर के सैलीब्रेशन के लिए देशभर से सैलानी मसूरी आ रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बाहरी प्रदेशों से मसूरी आने ओर जाने वाले पर्यटकों की बेहतर सुविधा के लिए यातायात प्लान तैयार किया है।

31 दिसंबर व विंटर लाइन कार्निवाल के लिए अगर आप मसूरी आ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। यातायात पुलिस देहरादून द्वारा बाहरी प्रदेशों से मसूरी आने ओर जाने वाले पर्यटकों की बेहतर सुविधा हेतु यातायात प्लान तैयार किया गया है। इके साथ ही वाहनों की समुचित पार्किंग के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए गए हैं।

यातायात पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

  1. टिहरी बस अड्डे की तरफ से मसूरी की तरफ आने वाले वाहनों को लण्ढौर में अनुपम चौक से साउथ रोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाता है । जिनमें से देहरादून की ओर जाने वाले वाहन सिविल अस्पताल की ओर भेजा जा सकेगा ।

2. लण्ढौर की तरफ से आने वाले वाहनो को एमडीडीए पार्किंग में पार्क किया जा सकेगा तथा देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को नगर पालिका कार्यालय से होते हुए पिक्चर पैलेस बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

3. लाइब्रेरी से पिक्चर पैलेस की तरफ जाने वाले वाहनों को अम्बेडकर चौक (घोडा स्टैण्ड) से कैमल बैक रोड की तरफ डायवर्ट कर ग्रीन चौक कुलडी बाजार होते हुए पिक्चर पैलेस बैरियर से अपने–अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।

4. मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंग ग्रेग से होते हुए जेपी बैण्ड से बार्लोगंज की तरफ डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से देहरादून की ओर भेजा जायेगा ।

5-पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बडा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए बार्लोगंज की ओर भेजा जायेगा ।

6. लाईब्रेरी चौक पर यातायात का दबाव होने की स्थिति में देहरादून से कैम्पटी की ओर जाने वाले वाहनों को स्प्रिंग रोड से काला स्कूल से हरनाम सिंह मार्ग होते हुए जीरो प्वाईंट से कैम्प्टी फॉल की ओर भेजा जाएगा।

7. मसूरी में यातायात दबाव होने पर वाहनों को गज्जी बैंड से हाथी पांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

8. विकासनगर, देहरादून और सुआखोली की ओर से मसूरी की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश दिन के समय में प्रतिबन्धित रहेगा।

9. ड्रोन के माध्यम से भी प्रभावी निगरानी की जाएगी।

10. ग्रीन चौक से झूलाघर होते हुए माल रोड लाइब्रेरी चौक की तरफ वनवे रहेगा ।

11. अंबेडकर चौक से गढ़वाल टेरेस ,झूला घर माल रोड की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *