दिनांक 12 नवंबर 2026 को जनपद अल्मोड़ा के धौलछीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरड़ा में एक वाहन रात्रि के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन लोगों के सवार होने की जानकारी मिलने पर आपदा नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा SDRF को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक श्री पंकज डंगवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल स्थानीय पुलिस एवं स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों व्यक्तियों के शव बरामद किए। इसके उपरांत शवों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
*मृतकों का विवरण—*
1. हयात सिंह (36 वर्ष), पुत्र श्री शेर सिंह, निवासी ग्राम न्योली, तहसील एवं जिला अल्मोड़ा।
2. बसंती देवी (40 वर्ष), पत्नी श्री हिम्मत सिंह, निवासी ग्राम हरड़ा, तहसील एवं जिला अल्मोड़ा।
3. बीना देवी (19 वर्ष), पुत्री श्री हिम्मत सिंह, निवासी जिला अल्मोड़ा .