फर्जी दरोगा अरेस्ट, पुलिस भर्ती के नाम पर कर रहा था ठगी, ऊधम सिंह नगर जिले का मामला – Kachchichithi

फर्जी दरोगा अरेस्ट, पुलिस भर्ती के नाम पर कर रहा था ठगी, ऊधम सिंह नगर जिले का मामला

ऊधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है. खुद को राजस्थान पुलिस में दरोगा बताकर लोगों को उत्तराखंड पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पर एक युवती से पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 40 हजार रुपये लेने का आरोप है.

आरोपी के कब्जे से राजस्थान पुलिस का फर्जी पहचान पत्र, उत्तराखंड पुलिस के नाम से बनाए गए फर्जी भर्ती दस्तावेज और पुलिस की वर्दी बरामद की है. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी के साथ जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली रही है. आरोपी का नाम मोहम्मद जाहिद बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर 2026 को आशा देवी पत्नी सुखबीर सिंह निवासी किशनपुर थाना नानकमत्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री तुलसी राणा को पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर आरोपी ने 40 हजार रुपये की ठगी की. शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी खुद को राजस्थान पुलिस में दरोगा बताता था. उसने युवती को उत्तराखंड पुलिस के नाम से फर्जी भर्ती व प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेज, एडमिट कार्ड, जॉइनिंग लेटर और एक जोड़ी पुलिस की वर्दी भी दी थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. इस संबंध में थाना पुलभट्टा में मुकदमा के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया थ. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 अक्टूबर को आरोपी मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी शरीफ नगर थाना देवरनिया जिला बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से राजस्थान पुलिस का फर्जी पहचान पत्र, उत्तराखंड पुलिस का एडमिट कार्ड, फर्जी जॉइनिंग लेटर और उत्तराखंड पुलिस की एक जोड़ी वर्दी बरामद की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *