उत्तराखंड कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी, कई पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी – Kachchichithi

उत्तराखंड कांग्रेस ने नियुक्त किए प्रभारी, कई पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को जिला, महानगर, विधानसभा क्षेत्र अनुषांगिक संगठन के साथ ही विभागों और प्रकोष्ठों के प्रभारी की अहम जिम्मेदारियां सौंपी है.

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश संगठन की ओर से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारी को संगठनात्मक क्षमता, अनुभव और कार्य कुशलता को ध्यान में रखते हुए उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों और संगठनों के प्रभार सौंपे गए हैं.

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपेक्षा की है कि नवनियुक्त प्रभारी पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में पार्टी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क एवं तालमेल स्थापित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे. इसके साथ ही समय-समय पर निर्धारित कार्यक्रमों जैसे जन आंदोलनों, धरना प्रदर्शनों, जनसंपर्क अभियानों, संगठनात्मक बैठकों का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *