> चुनावी बिसात शुरू, उत्तराखंड के गढ़ भोज दिवस को संबोधित करेंगे PM Modi – Kachchichithi

चुनावी बिसात शुरू, उत्तराखंड के गढ़ भोज दिवस को संबोधित करेंगे PM Modi

उत्तराखंड में सात अक्टूबर को गढ़ भोज दिवस मनाया जाएगा। ये प्रदेश की पारंपरिक फसलों, पौष्टिक स्थानीय व्यंजनों और समृद्ध खाद्य विरासत को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। श्रीनगर के रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे इसका राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन होगा। इसी को पीएम मोदी संबोधित करेंगे।

दरअसल गढ़ भोज दिवस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी होगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को पूर्व गृह सचिव, भारत सरकार के हाथों सम्मानित भी किया जाएगा। उनके गढ़ भोज को मिड-डे मील से जोड़ने और साथ ही पारंपरिक फसलों को बाजार से जोड़ने के प्रयासों के लिए उन्हें ये सम्मान दिया।

बता दें कि साल 2000 से गढ़ भोज अभियान संचालित हो रहा है। सोमवार को आयोजक द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि ये अभियान खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी से तो जोड़ ही रहा है। साथ ही स्थानीय उत्पादों, किसानों और पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने वाले जनअभियान का रूप भी ले चुका है। प्रसाद सेमवाल ने आगे कहा कि गढ़ भोज दिवस पर प्रधानमंत्री का संबोधन उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *