देहरादून और टिहरी में मिले लापता लोगों के शव, हत्या की जताई गई आशंका

उत्तराखंड के देहरादून और टिहरी जिले में अलग-अलग मामलों में लापता चल रहे व्यक्ति का शव मिला है. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पहला मामला देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है, जबकि दूसरा मामला टिहरी जिले के थाना छाम का है. दोनों ही मामलों में हत्या की आशंका जताई गई है.

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में शनिवार को 40 वर्षीय युवक का शव जंगल से बरामद हुआ है. मृतक की शिनाख्त मदन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और देहरादून में मजदूरी करता था.

पुलिस ने बताया कि मदन मांडूवाला क्षेत्र में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था, जो शुक्रवार शाम से लापता था, जिसका जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी थी. इसके बाद पुलिस और परिजनों ने आसपास के जंगलों में उसकी तलाश शुरू की थी. खोजबीन मदन का शव जंगल में मिला. प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है.

थाना प्रेमनगर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी.

एसपी सिटी के अनुसार मदन के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं. गले के आसपास भी चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया. एसपी सिटी शेखर चंद सुयाल का कहना है कि अभी मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. हत्या में एक या एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका से भी जांच की जा रही है. परिजनों से पूछताछ के साथ घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने तहरीर लेकर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *