उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है. हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर में युवती को गोली मारने का मामला सामने आया है. गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गए थी, जिसे पास के हॉस्पिटल ले जाया गया था. युवती की गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार युवती जिम में काम करती है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. पुलिस के मुताबिक वारदात शुक्रवार देर रात की है. पहले कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था और तभी एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई और गोली सीधे युवती को लग गई.
पुलिस ने बताया कि जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो युवती को गोली लगी हुई थी, जिसके उनकी टीम ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया. हालांकि गोली लगने से युवती की हालात गंभीर बनी हुई थी, जिस कारण उसे हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था.
इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए हरिद्वार के सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से देर रात गोली चलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. किसी लकी नाम के लड़के ने दूसरे लड़के पर फायर झुका था और बीच में आई एक महिला को गोली लग गई. महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
फिलहाल अस्पताल में उसकी तबीयत ठीक है और वह खतरे से बाहर है. गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. पुलिस आपसी विवाद के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.