दीपावली का त्यौहार ख़त्म हो गया है। त्यौहार खत्म होने के साथ ही भाजपा एक्टिव मोड़ पर नजर आ रही है। चुनावी तैयारियों के तहत पार्टी के कई बड़े कार्यक्रम होने हैं। इस बीच पार्टी जीत की रणनीति तय करेगी।
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरीके से एक्टिव मोड में आ गई है। दिवाली का त्योहार खत्म होते ही पार्टी चुनावी मोड में आ चुकी है। इसी के तहत नवंबर महीने से ही बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर खास रणनीति तय करेगी।
भाजपा को अभी तक जहां पर उम्मीद के हिसाब से वोट हासिल नहीं हुआ है उसे ध्यान में रखते हुए पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले उन पहलुओं को मजबूत करेगी। जिसके तहत एससी एसटी और जनजातीय वोटरों को पार्टी की रीति नीति और केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के लिए पार्टी बड़े सम्मेलन करने जा रही है।