ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड : घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

देहरादून के रिलायंस शोरुम में लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों तक तो फिलहाल पुलिस नहीं पहुंच पाई है। लेकिन बदमाशों की पहचान हो चुकी है। डकैती मामले में पुलिस के हाथ कुछ ऐसा सुराग लगा है जिससे बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

धनतेरस से पहले राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लेकिन बदमाशों की पहचान हो चुकी है। माना जा रहा है कि बदमाशों तक पुलिस जल्द पहुंच सकती है।

बताया जा रहा है लूट की वारदात को अंजाम देने में शोरुम को ज्वैलरी सप्लाई करने वाली कंपनी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। जिससे कंपनी जांच के दायरे में आ गई है। जानकारी के मुताबिक डकैती की घटना से तीन दिन पहले पांच बदमाश हरिद्वार के एक होटल में रुके थे। पुलिस को होटल से बदमाशों के बारे में काफी जानकारी हाथ लगी है।

पुलिस के मुताबिक घटना से दो दिन पहले धनतेरस व दीपावली को लेकर करोड़ों रुपये के गहने शोरूम में पहुंचे थे। इसकी जानकारी या तो शोरूम स्टाफ या फिर कंपनी को थी। बदमाशों तक यह सूचना किस तरह पहुंची यह भी जांच का विषय है। इसलिए कंपनी के साथ-साथ स्टाफ की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *