सिलक्यारा टनल में फिर हुआ लैंडस्लाइड, सुरंग में फैला मलबा

उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव टनल में एक बार फिर लैंडस्लाइड हुआ है। पोलगांव-बड़कोट छोर से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर सुरंग में भूस्खलन का मलबा फैल गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें घटना 21 अगस्त की है। जबकि जानकारी अब सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुरंग के पोलगांव-बड़कोट छोर से करीब 1300 से 1500 मीटर अंदर पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। घटना के बाद सुरंग के अंदर भी निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है।

निर्माण कंपनी ने लैंडस्लाइड को सामान्य प्रक्रिया बताया है। अधिकारियों का कहना है कि सुरंग में खुदाई के दौरान कहीं-कहीं मलबा गिरना सामान्य है। पोलगांव छोर से करीब 1300 मीटर अंदर कुछ मलबा गिरा है, जिसे हटाया जा रहा है। मौके पर किसी तरह की चिंताजनक स्थिति नहीं है। साथ ही सुरंग में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है ।

बता दें नवंबर 2023 में इसी सुरंग में बड़ा हादसा हुआ था। उस समय सिलक्यारा छोर से करीब 200 मीटर अंदर भारी भूस्खलन हो गया था। उस दौरान निर्माण कार्य में लगे 41 श्रमिक सुरंग के अंदर ही फंस गए थे। करीब 17 दिन तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी श्रमिकों को बाहर निकाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *