हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी उनके सेवक आश्रम रोड स्थित आवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की.

जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब डेढ़ बजे हीरा सिंह बिष्ट के सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. इसके बाद उन्हें उनके परिजन ईस्ट कैनाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए. जहां उनका निधन हो गया. ये भी बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे. उनके निधन के बाद पूरे कांग्रेस और प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई. वे सेवक आश्रम रोड पर स्थित मकान में रहते थे.

बता दें कि हीरा सिंह बिष्ट जमीनी स्तर के नेता के तौर पर जाने जाते थे. उन्होंने अपने जीवन काल में श्रमिकों और मलिन बस्ती वासियों के हितों को लेकर आवास मुखर किया. उनके लिए लगातार संघर्ष किया. एनडी तिवारी सरकार में वे परिवहन श्रम और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

हीरा सिंह बिष्ट ने लंबे समय तक इंटक के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार भी संभाला और श्रमिकों के हितों के लिए लगातार संघर्ष भी किया. उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय तक अपनी सक्रिय भूमिका भी निभाई. वहीं, हीरा सिंह बिष्ट के अंतिम दर्शनों के लिए पक्ष हो या फिर विपक्ष के तमाम नेता, राज्य आंदोलनकारी समाजसेवी उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *