देहरादून में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग!, शराब पीने से रोकने पर मारी गोली, एक गिरफ्तार

ऋषिकेश में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। श्यामपुर क्षेत्र स्थित भट्टोंवाला इलाके में शराब पीने से रोकने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि इसको लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई। बाइक सवार युवकों द्वारा इस फायरिंग में दो लोग घायल हुए है। इसमें तीन आरोपी में से एक को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे तीन युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनको शराब पीने से रोकने की कोशिश की। बस फिर क्या था, ये विवाद बढ़ा और आरोपी मौके से चले गए। लेकिन कुछ देर बार तीनों युवक तमंचा लेकर वापस लौंटे। जिसके बाद उन्होंने गांव वालों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें एम्स ऋषिकेश भर्ती करवाया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार मूल के रहने वाले हैं। ये बाइक (नंबर: BR 30 AN 5769) से आए थे। तीनों आरोपी साथ ढालवाला क्षेत्र में रहकर कबाड़ का काम करते हैं। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। देवभूमि में लगातार हो रही इस प्रकार की घटना आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहा हैं।

अब इस घटना के बाद एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तो वहीं दो अभी भी फरार है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। तो वहीं पकड़े गए आरोपी वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अनवर और आमिर की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, खाली खोखा और कारतूस बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही बिहार नंबर की मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *