सीएम धामी ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बोले देरी बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी मामलों तथा अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

सीएम ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों और मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। सीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही और अनावश्यक विलंब न किया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्राप्त शिकायतों को तत्काल संबंधित विभागों को भेजें, उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, और शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्रदान करें। सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता राज्य के प्रत्येक नागरिक को पेश आने वाली समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

CM ने कहा कि ‘जन सुनवाई’ जैसी पहलें प्रशासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम हैं, जिससे सरकार को ज़मीनी स्तर की समस्याओं की जानकारी मिल पाती है और उनके समाधान के लिए प्रभावी निर्णय लेने में मदद मिलती है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण, सुशासन और समग्र विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गए हैं कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरलता और समयबद्ध रूप से लोगों को प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *