उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी, राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई।स्थिति को देखते हुए एहतियातन हेलीकॉप्टर की श्रीनगर के GVK हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

पौड़ी पुलिस के अनुसार उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने के बाद पायलट ने सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित उतरने के बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह को श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया।

घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि राज्यपाल 09 मार्च से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में शुरू होने वाले उत्तराखंड सरकार के प्रस्तावित बजट सत्र में भाग लेने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह तकनीकी दिक्कत सामने आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *