लक्सर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार पिता की मौके पर मौत, 14 साल के बेटे की हालत गंभीर

हरिद्वार जिले के लक्सर में बालावाली रोड पर देर रात अकोढा कला गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. बाइक सवार पिता-पुत्र गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए. इस हादसे में पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया जा रहा है कि देर रात पंडितपुरी निवासी 35 साल के लोकेंद्र अपने 14 साल के बेटे अनमोल के साथ किसी काम से अपनी मोटर साइकिल से जा रहे थे. तभी बीच रास्ते में लक्सर-बालावाली रोड पर अकोढा कला की पुलिया के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए गए.

इस हादसे में पिता लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 14 साल का बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भीड़ को देखकर फरार हो गया. राहगीरों ने 108 को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस घायल अनमोल को लेकर हॉस्पिटल गई, जहां डॉक्टरों उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

इस बाबत लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही हादसों के सही कारणों का पता चल पाएगा. ट्रैक्टर के ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है.

बता दें कि बीते रविवार को भी लक्सर हरिद्वार रोड पर देर रात शाहपुर के पास एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया. बैटरी ऑटो रिक्शा और कार की आमने-सामने से जोरदार भिड़त हो गई थी. इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई थी. वहीं ऑटो सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रेम सिंह पुत्र बलबीर उम्र करीब 50 वर्ष निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.

प्रेम सिंह ऑटो रिक्शा में सवारी लेकर हरिद्वार की ओर जा रहे था, तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया. घायल युवती का नाम भूमि है, जिसकी उम्र करीब 20 साल है. भूमि भी बिजनौर की रहने वाली है, जो फैक्ट्री में काम करती है. इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया था कि दुघटनाग्रस्त कार और बैटरी ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है. फरार कार चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *