बदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा, दो सिख श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां बागवान के पास बाइक हादसे में दो सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गई. दोनों श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे. तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए.

पुलिस के मुताबिक, आज यानी 12 जुलाई को बदरीनाथ हाईवे पर बागवान के पास ऋषिकेश की तरफ से आ रहे ट्रक संख्या UK 14 CA 0219 ने बाइक संख्या PB 23 AA 9869 को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे हेमकुंड साहिब से वापस आ रहे बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे फंस गए. जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी. जिस पर पुलिस की तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रक चालक रामकिशोर निवासी बिद्याणी, यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) को हिरासत में लिया.

वहीं, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) भिजवाया. मृतकों के परिचित मौके पर मौजूद हैं. दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सुरक्षा की दृष्टि से थाना हाजा ले जाया जा रहा है. साथ ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *