उत्तराखंड पुलिस में 78 सब इंस्पेक्टरों के प्रमोशन किए गए हैं. इसमें उप निरीक्षकों को निरीक्षक बनाया गया है. जिसके बाद उनका ट्रांसफर किया गया है. इनमें से कई को कोतवाली में भी नियुक्ति मिली है.
बता दें कि उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार यानी 19 जून की सुबह प्रदेश भर के 78 पुलिस उप निरीक्षकों की पदोन्नति कर नई पोस्टिंग दी है. पुलिस मुख्यालय से जारी हुए आदेशों के अनुसार 78 इंस्पेक्टर को प्रमोशन के बाद अलग-अलग जगहों पर ट्रांसफर किया गया है.

इनमें कुछ नाम इस तरह से हैं. टीकम सिंह चौहान को प्रमोट कर टिहरी से उत्तरकाशी भेजा गया है. जबकि, जितेंद्र सिंह चौहान का देहरादून से पौड़ी ट्रांसफर किया गया है. इसके अलावा प्रदीप सिंह रावत को प्रमोशन के बाद देहरादून में ही पोस्टिंग मिली है. वहीं, धर्मेंद्र सिंह को भी प्रमोशन के बाद टिहरी में रखा गया है.