उत्तराखंड में आज कोल्ड डे का अलर्ट जारी, इन जिलों में जमकर होगी बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है और पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। उत्तराखंड में आज कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। जहां पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो वहीं निचले इलाकों में बारिश हो रही है। इसके साथ ही कई मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है। जिस से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग द्वारा आज उत्तराखंड में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दौरा जारी है। चमोली से लेकर चकराता तक बर्फबारी हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। जबकि निचले इलाकों में ओलावृष्टि के साथ ही बारिश होने की संभावना है।

शनिवार को उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग और देहरादून में बर्फबारी की संभावना है। आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *