शनिवार को प्रदेशभर में शुष्क मौसम रहा। हालांकि, सुबह मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। दून में भी धूप खिली रही, जिससे दिन में गर्माहट बनी रही। हालांकि, सुबह-शाम दून में भी अब ठंडक बढ़ने लगी है। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
घना कोहरा छाने के हैं आसार
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
- देहरादून, 25.6, 10.5
- ऊधमसिंह नगर, 26.7, 8.9
- मुक्तेश्वर, 17.0, 5.1
- नई टिहरी, 16.3, 6.4
दरकती पहाड़ी से गिर रहे मलबे ने बढ़ाई मुश्किलें, यात्री परेशान
अल्मोड़ा में तीन जिलों की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के समीप दरकती पहाड़ी ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के चलते एनएच पर आठवें दिन भी रुक-रुककर यातायात चला। रोडवेज और केमू की बसें मार्ग बदलकर गंतव्य को रवाना हुई। दरकती पहाड़ी का समाधान नहीं होने से यात्रियों की मुश्किलें भी दिनों दिन बढ़ते जा रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर क्वारब के समीप पहाड़ी का दरकना जारी है।
एनएच पर गिर रहा है मलबा
पहाड़ी से बार-बार मलबा एनएच पर गिर रहा है। जबकि बीते सप्ताह भर से परेशानी और बढ़ गई है। पहाड़ी से गिर रहे मलबे के चलते एनएच पर दिन भर में कई बार वाहनों की रफ्तार जाम हो रही है। शनिवार को भी यहां पहाड़ी से मलबा गिरते रहा। जबकि लगातार गिर रहे मलबे के चलते यात्री जान जोखिम में डाल यात्रा को मजबूर हैं। वहीं रोडवेज और केमू बसों को मार्ग बदलना पड़ रहा है। इससे खासकर दिल्ली, देहरादून समेत महानगरों से पहाड़ पहुंचने वाले यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। हालांकि प्रशासन की ओर लोडर मशीनें तैनात की गई है, जो समय-समय पर एनएच पर गिरे मलबे को साफ कर रही हैं।