मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, कबड्डी और खो-खो की खेलकूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंत्री ने बालिकाओं से बातचीत कर उनकी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को जाना। मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किए।
खेल महाकुंभ में छाये जिले भर के खिलाड़ी
अंडर 17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रायपुर ब्लाक की सारा, 800 मीटर दौड़ में विकासनगर की तानिया चौहान और 3000 मीटर दौड़ में रायपुर की रितिका रावत ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर 20 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रायपुर ब्लाक की तनीषा भट्ट, 200 मीटर दौड़ में रायपुर की सृष्टि, 400 मीटर दौड़ में रायपुर की तनीषा, 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मनीषा ने प्राप्त किया।टेबल टेनिस अडर 14 बालिका वर्ग एकल विजेता आदिश्री सैनी और युगल विजेता जिया और आयुषी रहे। टेबल टेनिस अंडर 17 बालिका वर्ग एकल विजेता विदिता कश्यप और युगल विजेता सृष्टि और मोनिका, ताइक्वांडो अंडर 20 बालिका वर्ग लावण्या सिंह, अंजलि, तन्वी रावत विजेता रहे।