UKPSC RO-ARO Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 सितंबर यानी शुक्रवार से आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पद के लिए आवेदन करने और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2023 तक है।
UKPSC Recruitment चयन प्रक्रिया
UKPSC RO-ARO Recruitment आवेदन शुल्कसामान्य, और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 226 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 106 रुपये और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 176 रुपये, पीएच उम्मीदवारों को 26 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।