केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का हुआ ऐलान, 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे कपाट विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष शुक्रवार 10 मई को प्रात: 7 बजे खुलेंगे। भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति 5 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरव नाथ जी की पूजा होगी।
महाशिवरात्रि के पर्व पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय कर दी गई है। केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को शुक्रवार सुबह 7 बजे पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि पर पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिरऊखीमठ में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई।
मंदिर समिति ने बताया कि पंचमुखी डोली 6 मई को श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 9 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।