लोस चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, इस बड़े नेता ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ली BJP की सदस्यता

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा अपने बेटे शिवा वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

लोकसभा चुनाव पास आते-आते जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। सोमवार को कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। बता दें लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के करीब छह हजार से अधिक नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जिसके बाद से कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है।

बता दें उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुड़की सहित कई जनपदों के कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। सभी नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई है। सभी नेताओं का कहना है कि भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने ये फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *