काशीपुर: छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के घर चला बुलडोज़र

काशीपुर क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व बीएससी में पढ़ने वाली 19 वर्षीय पुत्री पूजा पर आरोपी युवक फरदीन द्वारा जानलेवा हमला कर युवती को जान से मारने की कोशिश की गई थी। हमले में युवती बुरी तरीके से घायल हो गई थी जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकिस्तकों की देख रेख में युवती का इलाज़ जारी है।

घटना के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर केवल 8 घंटो में ही आरोपी युवक, रउफ और आकिब को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। बाकी अन्य आराेपित घर में ताला लगाकर फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।

जिसके बाद एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चला उसके अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया गया। आरोपी ने सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर सड़क की जमीन पर अपना मकान बनाया था। बुलडोज़र की कार्रवाई से अवैध मकान के अतिक्रमण को नष्ट किया गया है। इस दौरान आरोपित के घर के बाहर बढ़ाए गए छज्जे, सीढ़ी और टीन सेट को तोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *