प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां लंबे समय से अपनी मांगों एवं समस्याओं के लिए सरकार एवं विभाग से समाधान हेतु निवेदन करते चले आ रहे है लेकिन सरकार एवं विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है वही आज आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां ने सचिवालय कूच भी किया आज आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां को आश्वासन दिया गया…
बता दो की दो वर्ष पूर्व 30/09/2022 को मुख्यमंत्री आवास, रैली के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया… तथा पिछले वर्ष 25/09/2023 को भी प्रदेश स्तरीय रैली के माध्यम से उच्च अधिकारियों एवं शासन प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं पर आकर्षित किया गया, विगत माह पहले माननीय विभागीय कैबिनेट मंत्री जी द्वारा समस्याओं का संज्ञान तो लिया गया किंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है की भारत सरकार द्वारा रुपए 4500 तथा राज्य सरकार द्वारा 4800 मानदेय दिया जाता है एवं सहायिकाओं को भारत सरकार द्वारा रुपए 2250 तथा राज्य सरकार द्वारा रुपए 3000 मानदेय दिया जाता है ।कई राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मचारी का अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाता है इन कर्मचारियों का मानदेय 5 वर्ष में एक बार संशोधित होता है इन्हें कोई महंगाई भत्ता या वेतन वृद्धि नहीं दी.