प्रदेश में जल्द लाई जाएगी महिला नीति, रेखा आर्य ने अधिकारियों को दिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश

प्रदेश में महिलाओं के लिए जल्द महिला नीति लाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन ना होने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को बाल विकास और महिला कल्याण की समीक्षा बैठक ली। बैठक में रेखा आर्य ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली।

रेखा आर्य ने अधिकारियों को कहा कि महिला कल्याण के लिए आठ करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है उसके लिए कार्ययोजना और जो नीति बननी है वह तैयार करें। ताकि महिलाओं के लिए यह धनराशि काम आए।

रेखा आर्य ने महिला नीति को लेकर अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया है। ताकि जल्द महिला नीति को कैबिनेट बैठक में लाया जा सके। उन्होंने कहा इस नीति के बनने से हम अपनी उत्तराखंड की सभी महिलाओं को सशक्त करने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *