क्लच वायर में फंसकर गुलदार की मौत से वन महकमे में मचा हड़कंप, खेत मालिक हिरासत में – Kachchichithi

क्लच वायर में फंसकर गुलदार की मौत से वन महकमे में मचा हड़कंप, खेत मालिक हिरासत में

गुलदार की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बीच रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग से एक चिंताजनक मामला सामने आया है. आमपोखरा रेंज के खड़ंजा गेट क्षेत्र में खेतों के किनारे सुरक्षा के लिए लगाई गई तारबाड़ में फंसकर एक गुलदार की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर गुलदार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. वन विभाग ने मामले में खेत मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. फिलहाल वन विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है.

रामनगर तराई पश्चिमी के आमपोखरा रेंज में खेतों की सुरक्षा के लिए लगाई गई तारबाड़ में एक गुलदार की मौत की वजह बन गई. तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के अंतर्गत गेट क्षेत्र में क्लच वायर के फंदे में फंसकर तीन से चार वर्ष के एक नर गुलदार की मौत हो गई. घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं खेत मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, खेतों के किनारे सुरक्षा के उद्देश्य से क्लच वायर लगाया गया था. इसी तार में गुलदार फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

गुलदार का शव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. तराई पश्चिमी वन प्रभाग की एसडीओ किरन शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत गुलदार की उम्र तीन से चार वर्ष के बीच है और वह नर है. खेतों में सुरक्षा के लिए लगाई गई क्लच वायर की तारबाड़ में फंसने से उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मामले की जांच और पूछताछ के लिए खेत मालिक को हिरासत में लिया गया है. गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. एसडीओ ने कहा कि गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिये लाया गया है और आघे नियमनुसार कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *