उत्तरकाशी टनल हादसा : श्रमिकों का रेस्क्यू जारी, आपदा प्रबंधन सचिव करेंगे घटनास्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तरकाशी के सिल्कयारा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीएम धामी के साथ ही गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे भी मौजूद थे। कुछ ही देर में आपदा प्रबंधन सचिव भी घटनास्थल पर पहुंचेंगे।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा भी थोड़ी देर में घटनास्थल पर पहुंचेंगे। इस दौरान आपदा प्रबंधन सचिव घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी लेंगे।

मौके पर मौजूद NDRF के DIG गम्भीर सिंह चौहान ने बताया कि टनल में फंसे मजदूर बचाव टीम के संपर्क में हैं। राहत बचाव कार्य 24 घंटे चल रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव टीम ने 40 फीसद मलबा हटा दिया है। जबकि 50 मीटर का दायरा अब भी बाकी है। संभावना जताई जा रही है कि आज रात या कल सुबह तक रेस्क्यू टीम टनल के अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंच पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *