15 किलो मुर्गा नहीं दिया तो लगाया 2 लाख जुर्माना, रामनगर में बिजली कर्मियों पर गंभीर आरोप

मालधन क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं. जहां एक उपभोक्ता ने विभागीय कर्मचारियों पर 15 किलो मुर्गा मांगने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. पीड़ित का कहना है कि उनसे 15 किलो मुर्गा मांगा गया, जब उन्होंने यह मांग पूरी नहीं की, तो उनके घर पर कार्रवाई कर दी गई और करीब दो लाख रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया गया.

पीड़ित जयपाल सिंह के मुताबिक, उनके घर में दो बिजली कनेक्शन हैं, जिनका वो नियमित रूप से भुगतान करते आ रहे हैं. एक कनेक्शन उनके नाम पर पॉल्ट्री फार्म के लिए है. जबकि, दूसरा उनकी पत्नी के नाम पर है, जिस पर हाल ही में मीटर लगाया गया है. उन्होंने बताया कि उनके घर में न तो फ्रिज, कूलर जैसे भारी उपकरण हैं और न ही कोई ज्यादा बिजली खपत होती है.

जयपाल सिंह का आरोप है कि विभाग ने बिना घर के अंदर आए ही गलत तरीके से दो लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया. जबकि, वो साल 2018 से नियमित रूप से बिल जमा करते आ रहे हैं और घर में केवल एक-दो बल्ब ही जलते हैं. उनका कहना था कि पानी का कनेक्शन का मोटर भी पड़ोसी के मीटर से चल रहा है.

इस मामले में जयपाल सिंह की पत्नी नरमा देवी ने भी बिजली कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग के लाइनमैन उनके घर पहुंचे और बिल मांगने लगे. जब उन्होंने बिल दिखाने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मीटर के साथ छेड़छाड़ करने लगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *