देहरादून में सरेआम गुंडागर्दी, बैंक में महिला से गाली-गलौज और मारपीट, FIR दर्ज

उत्तराखंड के देहरादून में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर में स्थित एक बैंक में महिला के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि एक शख्स ने उसके साथ गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बसंत विहार निवासी दीप्ती सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 11 मार्च को पीएनबी एचएनआईसी ब्रांच में गई थी। इस दौरान जगजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने बैंक कर्मचारियों और अन्य कई लोगों को सामने अपमानित किया है। जोकि उसके लिए असहनीय है।

शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि पंडितवाड़ी फेज-दो, बसंत विहार निवासी दीप्ती सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *