देश में सीएए लागू होने के बाद विदेश से आए सैकड़ों हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता दी जा चुकी है. उत्तराखंड में भी सीएए लागू होने के बाद से अब तक पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 153 हिंदू एवं सिख शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जा चुकी है. जबकि, अभी भी देहरादून में रह रहे करीब 40-50 शरणार्थियों के आवेदनों पर जांच की प्रक्रिया जारी है.
विदेश से आकर भारत में रह रहे शरणार्थियों को नागरिकता, राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय से दी जाती है. क्योंकि, जब कोई शरणार्थी नागरिकता के लिए आवेदन करता है, तो उसके लिए विस्तृत रूप से जांच की जाती है. फिर जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिकता दी जाती है.
मुख्य रूप से उत्तराखंड के देहरादून जिले में विदेशों से आए लोग बसे हुए हैं. इसके अलावा विदेश से आए कुछ लोग जो हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और उत्तरकाशी जिलों में भी रह रहे हैं उनको भारत की नागरिकता दी गई है. अब वे भारतीय नागरिक कहलाएंगे.