उत्तराखंड पुलिस के लिए साइबर क्राइम बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. प्रदेश में साइबर फ्रॉड के दो मामले सामने आए हैं. पहला मामला चमोली जिले से सामने आया है, जहां रिटायर्ड शिक्षक से निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये ही ठग लिए गए. वहीं दूसरा मामला देहरादून से सामने आया है. यहां आनंदम स्वीट्स के मालिक का मोबाइल हैक कर लाखों रुपए की ठगी की गई. साइबर पुलिस ने दोनों मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.
देहरादून में आनंद स्वीट्स के मालिक आनंद स्वरूप गुप्ता ने साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक में है. 9 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर दिया और खाते से 24 लाख 95 हजार रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए. साइबर ठगों ने एक दिन में पांच खातों में यह दिन राशि ट्रांसफर की है. 9 फरवरी को बंद हुआ उनका मोबाइल 12 फरवरी को खुला. जब पीड़ित ने बैंक से खाते की जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते से मोटी धनराशि ट्रांसफर की गई है.
साइबर एएसपी कुश मिश्रा ने बताया है कि दोनों पीड़ितों के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में साइबर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही दोनों पीड़ितों द्वारा जिन खातों में धनराशि ट्रांसफर की गई है, उन खातों की जांच की जा रही है.