उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, अब तक 3 की मौत

उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसों का सिलसिला जारी है. ताजा मामला कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग से सामने आया है. जहां वायाधार के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में जा गिरा. जिसमें अब तक 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि, अन्य लोग घायल हो गए. वहीं, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया.

जानकारी के मुताबिक, एक यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर के लिए निकला था. जिसमें वाहन चालक समेत करीब 8 लोग सवार थे. जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा, वैसे ही चालक अपना नियंत्रण खो बैठा. जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में एक महिला की मौके पर जान चली गई. जबकि, अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

वाहन हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जहां घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय एक और महिला ने दम तोड़ दिया. जबकि, हायर सेंटर ले जाते समय तीसरी महिला की भी मौत हो गई. जबकि, अभी 5 लोग घायल हैं.

यूटिलिटी हादसे में मौत-

  1. लूसो देवी पत्नी नंदूदास (उम्र 65 वर्ष), निवासी- गागंरोऊ, कालसी, देहरादून
  2. गीता देवी पत्नी प्रकाश खन्ना (उम्र 35 वर्ष), निवासी- खुसियो, कालसी, देहरादून
  3. धनो देवी पत्नी संतू दास (उम्र वर्ष), निवासी- चिट्टाड, कालसी, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *