धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 प्रस्तावों पर लगी मुहर

आज यानी रविवार 17 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। धामी कैबिनेट खत्म होने के बाद कुल पांच प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिससे सबसे बड़ा फैसला यूसीसी से जुड़ा रहा। यूसीसी के तहत होने वाले रजिस्ट्रेशन के टाइम को बढ़ा दिया गया है। चलिए जानते है कैबिनेट ने किन प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।

कैबिनेट ने आज यूसीसी के तहत होने वाले रजिस्ट्रेशन खासतौर से शादी रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को बढ़ा दिया है।जिसके तहत अब लोग जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उस पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है।

साथ ही उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव पर सहमति दी गई है। आज की कैबिनेट की बैठक में ये फैसला किया गया कि अगर उत्तराखंड में ईसाई या अन्य अल्पसंख्यक अपनी शिक्षण संस्थान (स्कूल) खोलते हैं तो उसके लिए अब बोर्ड से रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके लिए एजुकेशन अथॉरिटी का गठन किया जा रहा है।

19 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र में आने वाले कई प्रस्ताव को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हुई। जिसमें विधेयक भी शामिल है। इसी तरह से आज की कैबिनेट की बैठक में सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगी है। बैठक में ये तय हुआ कि सुबोध उनियाल संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *