पत्नी ने प्रेमी के हाथों करवाया पति का मर्डर, शादी का था इरादा, पुलिस ने मसूबों पर फेरा पानी – Kachchichithi

पत्नी ने प्रेमी के हाथों करवाया पति का मर्डर, शादी का था इरादा, पुलिस ने मसूबों पर फेरा पानी

मेरठ सौरभ हत्याकांड जैसे ही एक मामला उत्तराखंड से भी सामने आया है. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भी पत्नी ने अपने प्रेमी के हाथों पति की हत्या करा दी. हालांकि महिला और उसके प्रेमी की ये होश्यारी ज्यादा नहीं चल पाई. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में शाहपुर माडी के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच पड़ताल की तो मृतक का शिनाख्त सुखपाल निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेडा थाना पथरी के रूप में हुई.

शव मिलने के अगले दिन सुखपाल के भाई पवन ने हत्या की आशंका जताते हुए पथरी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इस मामले को गंभीरता ले लिया और पूरे मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया.

पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ मृतक सुखपाल के परिजनों से भी पूछताछ की. साथ ही डिजिटल एविडेंस को भी खंगाला. तमाम जांच और सूबतों के आधार पर पुलिस के शक की सुई सुखपाल की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक पर गई. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

सुखपाल पंजाब के अमृतसर में नौकरी करता था. रितु ने अपने पति सुखपाल को यह कहकर घर (लक्सर) बुलाया था कि उसका कोई रिश्तेदार आ रखा है. सुखपाल जब पत्नी के कहने पर लक्सर बस अड्डे पर पहुंचा तो प्लान के अनुसार रितू का प्रेमी रितिक कार लेकर वहां पहले से मौजूद था. रितिक ने सुखपाल को कार में बैठाया और गांव की तरफ निकल गया.

सुखपाल को अपनी बातों में फंसाकर रितिक ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर मुंह दबाकर सुखपाल का मर्डर कर दिया. हत्या के बाद रितिक ने सुखपाल की लाश माड़ी के पास फेंक दी थी. मामला शांत होने के बाद रितु और रितिक का शादी करने का इरादा था.

पथरी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रितु (मृतक की पत्नी) निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेडा थाना पथरी और रितिक पुत्र सुदेश (कथित प्रेमी) निवासी ग्राम टांडा जीतपुर भिक्कमपुर को जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *