ऋषिकेश में सीएम धामी की जनसभा, BJP प्रत्याशी के लिए मांगें वोट, विपक्ष पर कसा तंज

चमोली के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें. बता दें सीएम धामी ने मुनि की रेती नगर पालिका परिषद् से भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी और तपोवन नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट के लिए प्रचार किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना सड़ते हुए कहा कि पहले प्रदेश में नकल की सांठ-गांठ होती थी और गरीबों के बच्चों का हक मारा जाता था. हमारी सरकार ने इस पर कार्रवाई करते हुए नकलरोधी कानून बनाया और 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा. सीएम ने कहा अब तक 19 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरी दी गई है.

सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाने का प्रयास किया है. सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया है. इसके अलावा 2022 के विधानसभा चुनाव में अंत्योदय परिवारों को 3 गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था, और यह वादा वर्तमान में भी निभा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *