मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी गीता धामी और दोनों बच्चे भी मौजूद दिखे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान में फूलों की भारी मांग है, जिसके चलते राज्य में भी पुष्प उत्पादन से स्वरोजगार अर्जित करने की काफी संभावनाएं हैं। इसलिए किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ पुष्प उत्पादन की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में विभिन्न बागवानी कार्यों का भी निरीक्षण किया। फूलों की विभिन्न प्रजातियों के कार्यों को देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे प्रयासों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में फूलों की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रदेश में पुष्प उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार के बड़े अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। उन्होंने किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ व्यावसायिक पुष्प उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।