निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, हरीश रावत के करीबी ने छोड़ी पार्टी

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है. अल्मोड़ा से मेयर का टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनका यह कदम निकाय चुनाव में पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है.

बिट्टू कर्नाटक ने कांग्रेस नेतृत्व की कार्य प्रणाली और टिकट बंटवारे पर असंतोष व्यक्त किया है. उनका कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के लिए समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने निकाय चुनाव में उनकी अनदेखी की है.

बिट्टू कर्नाटक का कहना है कि उनका पार्टी से इस्तीफा देने का सबसे प्रमुख कारण यह है कि आज कांग्रेस पार्टी पद भ्रमित होकर ऐसे कृत्य कर रही है, जो पार्टी के कार्यकर्ताओं के हित में नहीं हैं. उन्होंने लगातार अल्मोड़ा से इस बात को पार्टी फोरम पर उठाया.

उन्होंने कहा कि वह लगातार 35 सालों से कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव में पैराशूट कैंडिडेट उतार कर समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराया है. इसलिए उन्होंने भारी मन से राजनीतिक सफर को छोड़ने का निर्णय लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *